रांची । बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का क्षेत्र एक बार फिर एक्टिव हो गया है। इसका असर झारखंड पर भी दिखेगा। मौसम विभाग ने दो अक्टूबर तक कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 से 30 सितंबर तक राज्य में कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। वज्रपात का भी अलर्ट है। साथ ही हवा की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।bवहीं, राज्य में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में (2-3) डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। इसके बाद अगले तीन दिनों में इसमें धीरे-धीरे (2-3) डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार, 15 अक्टूबर तक देश से मानसून के पूरी तरह विदा होने की संभावना है। लेकिन झारखंड में विदाई से पहले मानसून फिर बरसेगा। क्योंकि, बंगाल की खाड़ी में एक और निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसका असर झारखंड के अधिकतर जिलों में दिखेगा। मौसम विभाग रांची के अनुसार, 25 सितंबर को निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। इस वजह से 26 सितंबर को साइक्लोनिक सर्कुलेशन में तब्दील हुआ, जो 27 सितंबर को दक्षिण ओडिशा- उत्तर आंध्रप्रदेश तट से गुजर सकता है। इस वजह से झारखंड के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 2 अक्टूबर तक सामान्य से कम बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवा के साथ कहीं-कहीं वज्रपात होने की भी संभावना है। दुर्गा पूजा में भी बारिश से राहत मिलने की संभावना कम है। इस दौरान अधिकतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहेगा, लेकिन 3 से 9 अक्टूबर के बीच सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान में कुछ कमी आएगी। इसके बाद 12 अक्टूबर तक मानसून के झारखंड से विदा होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *