अनगड़ा। शांति समिति अनगड़ा की बैठक में निर्णय हुआ कि सरकार के गाइडलाइन के अनुसार दुर्गोत्सव मनाया जाएगा। बैठक अनगड़ा थाना परिसर में बीडीओ जयपाल सोय की अध्यक्षता में हुई। निर्णय हुआ कि पूरी श्रद्धा व भक्ति के साथ दुर्गा पूजा मनाया जाएगा। पंडाल को रोड किनारे से हटाकर बनाना है। ताकि आवागमन बाधित ना हो। पुरूष व महिला का अलग अलग लाइन बनाए। प्रतिमा का विर्सजन 2 व 3 अक्टूबर को किया जाएगा। इस अवसर पर इंस्पेक्टर हंसे उरांव, थाना प्रभारी हीरालाल साह, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो, रामसाय मुंडा, जिपस अनुराधा मुंडा, सखीचंद महतो, गबेश्वर महतो, गोर्वधन महतो, रामनाथ महतो, सुनील महतो, रामकृष्ण चौधरी उर्फ मदारी, लोकनाथ पाहन, नीलकंठ चौधरी उर्फ मंटू, रब्बानी राज, किशोर करमाली, अजय भोगता, कामेश्वर महतो, सिददिक अंसारी, मुमताज खान, सुरेश महतो, बसंत साहू आदि उपस्थित थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *