
हजारीबाग। हजारीबाग जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने मुठभेड़ में एक करोड़ इनामी सेंट्रल कमिटी सदस्य सहदेव सोरेन समेत तीन नक्सलियों को मार गिराया है. यह मुठभेड़ की घटना जिले के गोरहर थाना क्षेत्र के पनतीतरी के जंगली इलाके में हुई है. यह क्षेत्र बोकारो और गिरिडीह जिलों की सीमा से सटा हुआ है. यह मुठभेड़ कोबरा और गिरिडीह व हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम के साथ भाकपा माओवादी के एक करोड़ इनामी नक्सली सहदेव सोरेन के दस्ते के बीच हुई. मुठभेड़ के बाद चलाए गए सघन तलाशी अभियान में सुरक्षाबलों को तीन शव मिले हैं, जिनमें से एक की पहचान एक करोड़ के इनामी नक्सली कमांडर सहदेव सोरेन के रूप में हुई है. अन्य दो शव भी नक्सलियों के हैं. सुरक्षा बल अभी भी इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं. माना जा रहा है कि मुठभेड़ में कुछ अन्य नक्सली भी घायल हुए होंगे. इस कार्रवाई को झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षाबलों की एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, क्योंकि सहदेव सोरेन कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहा था।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz



