पटना। राजद अध्यक्ष लालू यदव के बड़े बेटे और जेजेडी अध्यक्ष तेज प्रताप यादव के आवास पर चोरी होने की घटना सामने आई है. तेज प्रताप यादव ने खुद इस घटना की पुष्टि की है. उन्होंने अपने निजी सहायक मोतीलाल राय पर ही चोरी करने का आरोप लगाया है. तेज प्रताप ने सचिवालय थाना में मोतीलाल राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. इसके बाद पुलिस ने उनके आवास पर जाकर छानबीन की है. तेज प्रताप के मुताबिक, उनके आवास से 20 लाख रुपये नकदी, 2 तोला सोने की चेन, 1 सोने की अंगूठी, 4 पेन ड्राइव, 2 हार्ड डिस्क, एक iPad, एक MacBook लैपटॉप और एक Lenovo लैपटॉप के अलावा 4 iPhone 17 Pro Max मोबाइल फोन चोरी हुए हैं. इससे पहले भी तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास पर चोरी हो चुकी है. साल 2022 में तेज प्रताप यादव ने अपने घर में काम करने वाले एक शख्स पर चोरी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था. तेज प्रतार ने FIR में कहा था कि उन्‍होंने अपने आवास की देखरेख की जिम्‍मेदारी चंदन को दे दी. चंदन लंबे समय से तेज प्रताप यादव के घर पर काम करता था. 27 मई 2022 को चंदन घर के कीमती सामान और कैश लेकर फरार हो गया. तेज प्रताप यादव ने चंदन पर आईफोन और तीन बैग चुराने का आरोप लगाया था. वहीं, इन दिनों तेज प्रताप यादव काफी कानूनी पचड़ों का सामना कर रहे हैं. उनकी कथित प्रेमिका अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने ही तेज प्रताप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. आकाश का आरोप है कि तेज प्रताप जबरन उनके घर में घुसे और घरवालों को जान से मारने की धमकी दी है. आकाश के अनुसार, तेजप्रताप यादव उनकी भांजी यानी अनुष्का यादव की बेटी से मिलना चाहते थे और इसी सिलसिले में दबाव बनाया जा रहा था. इसके बाद तेज प्रताप ने पलटवार करते हुए अनुष्का यादव, उनके भाई आकाश यादव समेत 8 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. तेज प्रताप ने सभी आरोपियों पर ब्लैकमेलिंग, अवैध धन वसूली, मानसिक प्रताड़ना और झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश करने का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *