
रांची। झारखंड में आगामी दिनों में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने 15 से 17 सितंबर 2025 तक राज्य के कई हिस्सों में वज्रपात के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और सक्रिय मानसून ट्रफ के कारण बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है। खासकर विश्वकर्मा पूजा के दिन यानी 17 सितंबर को भी भारी बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 सितंबर को सिमडेगा, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, देवघर, साहेबगंज, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा और धनबाद जिलों में भारी बारिश और वज्रपात हो सकता है।16 सितंबर को हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहेबगंज प्रभावित हो सकते हैं। वहीं, 17 सितंबर को चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहेबगंज में भारी वर्षा की संभावना है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT


