साहिबगंज)। बरहेट थाना क्षेत्र के खेरवा गांव में बुधवार देर रात को खेरवा निवासी 52 वर्षीय बदरूल हक पर गांव के ही आलम अंसारी ने गोली चलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात को खेरवा गांव के बदरुल हक मस्जिद से नमाज पढ़कर अपने घर जा रहे थे। इसी बीच पूर्व में घात लगाए हुए गांव के ही आलम अंसारी,पिता लियाकत अंसारी खेरवा निवासी गोली मार दी गोली मारने के बाद गंभीर रूप से घायल बदरुल हक के सीने में गोली मार दी।जिससे गोली उसके सीने के आर पार हो गई। वहीं घटना के बाद आलम अंसारी दहशत फैलाने के लिए दो राउंड और गोली हवा में फायर कर दी। मामले की जानकारी मिलते ही बरहेट थाना के एसआई असीम कुजूर,एएसआई अशोक सिंह, रघुवीर राम पुलिस दलबल के साथ पहुंचकर घायल बदरुल हक को बरहेट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चिकित्सक डॉ संतोष टुडू के द्वारा इलाज किया गया। इसके साथ ही चिकित्सक ने बताया कि घायल के सीने में गोली लगी है। जो आर पार हो गई है और उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। मामले को लेकर पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए छापामारी अभियान जारी तेज कर दिया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *