काठमांडू । नेपाल में तख्तापलट के संकट गहराते जा रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बैन लगाने के फैसले को लेकर ओली सरकार के खिलाफ युवाओं ने राजधानी काठमांडू में Gen-Z प्रदर्शन आयोजित किया, जो कि धीरे-धीरे हिंसर प्रदर्शन में तब्दील हो गया. इस प्रदर्शन में अभी तक 19 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है, जबकि सैंकड़ों की संख्या में लोग घायल हो गए. वहीं इस प्रदर्शन के बाद मंत्रियों के इस्तीफे का सिलसिला शुरू हो गया है. सरकार के कई मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इसके अलावा, यह भी खबर सामने आई है कि प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली देश छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं. सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई है कि प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली इलाज के बहाने दुबई जाने की तैयारी में जुट गए हैं. इसके लिए एक निजी एयरलाइन, हिमालय एयरलाइंस को स्टैंडबॉय पर रखा गया है. सोमवार को ही देश के गृहमंत्री रमेश लेखक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. वहीं मंगलवार को कृषि मंत्री रामनाथ अधिकारी और स्वास्थ्य मंत्री प्रदीप पौडेल ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *