परवेज़ कुरैशी

रांची । नक्सलियों के गढ़ में लोहा लेने वाले लंबे समय तक पुलिस उपाधीक्षक पद से लेकर अपने काम की बदौलत पुलिस अधीक्षक पर प्रमोशन और वरीय पुलिस अधीक्षक और दिसम्बर 2024 में पुलिस उप महानिरीक्षक के प्रमोशन तक के सफर में अपराध कंट्रोल में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी जिन्होंने बिहार के कुछ नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलियों से मुठभेड़ करने से लेकर झारखंड के जंगल और नक्सली जोन सरायकेला, पलामू में बेहतर प्रदर्शन करने वाले वर्तमान के रांची जिला के वरीय पुलिस अधीक्षक पद पर चंदन सिन्हा ने रांची जिला में अपने कार्यकाल का पूरे दो साल पूरा कर लिऐ हैं। 2011 बैच के आईपीएस प्रतिक्षरत थे जिनका 8 सितम्बर 2023 को रांची जिला में वरीय पुलिस अधीक्षक पद पर पदस्थापित किया गया 9 सितम्बर को 2023 को तत्कालीन पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर से पदभार लिए और फिर रांची जिला के सभी थाना क्षेत्रों में पहले पुलिस कर्मियों के बदलाव किये और अपराध पर लगाम लगाने के लिए अपने मुताबिक थाना प्रभारी को जिम्मेदारी देना शुरू किया। शुरुआत से लेकर अबतक आम व्यक्ति की मदद, नामकुम थाना क्षेत्र में अपराधी के अवैध होटल पर बुलडोजर, दंबग और गुंडागर्दी करने वाले का बीच सड़क पर रस्सी बांधकर पैदल चलवाया गया, भैरों सिंह, जैसे नेता को जिला बदर से लेकर जेल तक में डाला, पूर्व पार्षद संजू के भाई फिरोज उर्फ रिंकू के हत्यारे को उम्र कैद की सजा दिलाने, डबल मर्डर केस का उदभेदन,ब्राउन शुगर स्पलाईर को सूची सर्वजनिक करने, गौ तस्कर से आम व्यक्ति की जमीन बचाने, महिला छेडखानी करने वाले को सबक सिखाने, अपराध करने वाले को संरक्षण देने वाले को जेल भेजने और कानून हाथ में लेने वाले सफेदपोश को जेल भेजने , मेन रोड पर उतर कर अतिक्रमण मुक्त कराने से लेकर यातायात व्यवस्था में सुधार लाने तक, साइबर ठग, देह व्यापार और बलाइंड केस का खुलासे करने सहित विधानसभा, लोकसभा 2024 का चुनाव सफल कराने तक उपलब्धि शामिल हैं तो वहीं 31 जनवरी 20 24 झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का ईडी द्वारा गिरफ्तारी से लेकर चंपाई सोरेन मुख्यमंत्री के सरकार में काम करना और फिर हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री सरकार में अब तक काम कर रहे हैं जो इनके लिए ऐतिहासिक है।

अपराधियों की बनाई सूची:

रांची में अपराध पर नकेल कसने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ने सबसे पहले अपने रांची जिला के कुछ क्षेत्रों में जमीन माफिया, जमीन दलाल, पुराने अपराधी, शूटर, कोयला माफिया, बालू तस्कर, गौ तस्करों, गाय, बकरी चोर गिरोह, जिला बदर, ब्राउन शुगर स्पलाईर,नशा के धंधेबाजों,चेन छिनाताई, लूट, डकैती, चोरी, रंगदारी,असामाजिक तत्वों, जेवर्स दुकानों में डकैती आदि करने वाले की सूची तैयार किया और फिर एक एक पर कानून का डंडा चलाने लगे। सितम्बर 2023- 8 सितम्बर 2025 तक के बड़े खुलासे किये।

कुछ मामलों को हमेशा रखा जायेगा याद:

जैसे प्रमुख खुलासे हैं रिमोट से वाहन चलाने वाला गिरोह, शराब माफिया गिरोह और ड्रग्स तस्करों का खुलासा, साइबर ठग पर कंट्रोल, डबल मर्डर का उदभेदन,अफीम की खेती करने वाले खेती नष्ट कर जेल भेजने की शुरुआत की, इनके अलावा पुलिस ने अवैधखनन और अन्य अपराधों से जुड़े कई अन्य मामलों में भी बड़ी सफलताएं हासिल की हैं।

*ये काम होना बाकी है:

इसमें कुछ ऐसे भी सफेदपोश हैं जिसपर कार्रवाई होनी बाकी है और अवैध धंधे से अर्जित संपत्ति को जब्त कराने से लेकर बूलडोजर चलाने तक काम होने की जरूरत है। पुराने अपराधी क्या कर रहे हैं उस पर नजर रखने की जरूरत है, मुंशी, थानेदार और सब इंस्पेक्टर के कार्यो पर भी नजर रखने की जरूरत है चूंकि आपके कार्यकाल में ही तुपुदाना ओपी प्रभारी रही मिरा सिंह को मार्च 2024 में ईडी द्वारा गिरफ्तारी हुई थी। हर गली मुहल्ला में पुलिस का गस्त, स्कूल कालेजों पर सुरक्षा के इंतेजाम, साइबर ठग पर कंट्रोल, वाहन चोरी पर रोक लगाने की जरूरत है। आटो चालकों को वर्दी, आटो के दाहिने तरह से उतरने पर रोक, सभी आटो का युनिक नंबर जरुरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *