पलामू: पलामू-चतरा के बार्डर इलाक़े में नक्सलियों के खिलाफ पलामू पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष ऑपरेशन अभियान के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ नक्सली पलामू जिला के मनातू थाना के केदल जंगल में मौजूद हैं और किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है।इसकी जानकारी मिलने के बाद उनके खिलाफ नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। पुलिस को देखते हैं नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई किया। इस मुठभेड़ में पुलिस के दो जवान शहीद हो गए और एक जवान घायल हो गए। कुछ नक्सलियों के घायल और मारे जाने की सूचना है। लेकिन अभी उनका शव नहीं मिल पाया है। सर्च अभियान चलाया जा रहा है पूरे क्षेत्र की घेराबंदी करके।
शहादत देने वाले पुलिस जवानों में सुनील राम और संतन मेहता है वहीं घायल रोहित कुमार हैं जो जिला पुलिस बल के जवान है।
दोनों शहीद जवान और घायल जवान जिला पुलिस बल के थे।
घटना स्थल और उसके आसपास के क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंदी कर अभियान को किया तेज।
पलामू के पुलिस कप्तान घटी घटना पर रखी है अपनी पैनी नजर, पल-पल का ले रही है जानकारी।
घायलों का लिया हाल-चाल मृतक के परिजनों को बंधाया ढांढस।
घायल जवान का डा .सुशील और प्रवीण सिद्धार्थ के अगुवाई में किया जा रहा है ऑपरेशन. पलामू के एसपी, डीएसपी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी ने और जवानों ने जताया शोक।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *