
पटना । झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन बिहार में चल रही राहुल गांधी-तेजस्वी यादव की “वोटर अधिकार यात्रा” में शामिल होने पटना पहुंचे. जहां वे यात्रा में शामिल हुए. पटना एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी. गौरतलब है कि 17 अगस्त से बिहार में राहुल गांधी-तेजस्वी यादव की “वोटर अधिकार यात्रा” चल रही है. जिसका आज पटना में समापन है. इस यात्रा में विपक्ष के तमाम बड़े नेता शामिल हुए हैं. इसी कड़ी में झामुमो अध्यक्ष और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुए हैं।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY



