गिरिडीह । प्रसिद्ध जमामो माता मंदिर जा रही एक ऑटो पलट गई. इस घटना में एक महिला एवं एक पुरुष की मौत हो गई. जबकि 11 लोग घायल हो गए. घायलों में से पांच को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया हैं. मृतकों में रुक्मणी देवी और शनिचर रजक शामिल हैं. घटना शनिवार के पूर्वांहन तिसरी के हथियागढ़ घाटी की है. जानकारी के अनुसार, शनिवार को कुछ लोग धनवार के पचरूखी से ऑटो पर सवार होकर जमामो माता मंदिर जा रहे थे. वाहन जैसे ही हथियागढ़ घाटी में पहुंची तो चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस घटना में रुक्मणी और शनिचर ने दम तोड़ दिया. जबकि बबीता देवी, फूलन देवी, देवन्ति देवी, शोभा देवी, सुशीला देवी समेत 11 लोग घायल हो गए. सभी को इलाज के लिए धनवार रेफरल अस्पताल लाया गया. यहां से गंभीर रूप से जख्मी पांच महिलाओं को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक राजकुमार यादव अस्पताल पहुंचे. यहां मृतक के परिजनों से मुलाकात की तो घायलों का हाल भी जाना. राजकुमार यादव ने घायलों का बेहतर इलाज को लेकर चिकित्सक से बात भी की।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *