गिरिडीह। झारखंड के दो मंत्रियों को जान से मारने की धमकी देने वाले वायरल वीडियो मामले का पुलिस ने तेजी से उद्भेदन कर लिया है. महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी अंकित कुमार मिश्रा को बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार कर लिया. 27 अगस्त को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अंकित कुमार मिश्रा जो राजेंद्र नगर, गिरिडीह का निवासी है. उन्होंने दोनों मंत्रियों को 24 घंटे के भीतर “उड़ा देने” की धमकी दी थी. वीडियो में उसने साफ कहा था कि “घर से कसम खाकर निकले हैं, जब तक उनलोगों को नहीं मारेंगे तब तक घर नहीं लौटेंगे.” घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया. टीम ने तकनीकी और मानवीय आधार पर त्वरित छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया. गिरफ्तार आरोपी पूर्व में भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है. वर्ष 2023 में नगर थाना कांड संख्या 111/23 में चोरी और अवैध सामान रखने के आरोप में वह गिरफ्तार हुआ था. पुलिस जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि वह कई घटनाओं में संलिप्त रहा है. पुलिस ने आरोपी के पास से धमकी भरे वीडियो वाला मोबाइल और एक पेन ड्राइव बरामद किया है. इस अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जीतवाहन उरांव, साइबर डीएसपी आबिद खान, नगर व मुफ्फसिल थाना प्रभारी समेत कई पुलिस अधिकारी और जवान शामिल रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *