चैनपुर(पलामू): चैनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर पारिवारिक विवाद को लेकर हुए एक विवाद में भतीजे ने चाची के ऊपर सब्जी काटने वाले चाकू से जानलेवा हमला किया।जिससे चाची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला कल्याणपुर गांव निवासी स्व मनु चौधरी की 50 वर्षीय पत्नी ननकलिया कुंवर पर उनके ही भतीजे ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह घायल महिला को आनन फानन में उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल मेदिनीनगर में भर्ती कराया। वहीं घायल ननकलिया कुंवर ने इलाज के दौरान बताया कि घर के पास शौच करने को लेकर घटना हुई हैं। महिला ने घर के पास अपने गोतिया परिवार के सदस्य को शौच करने से मना किया था, जिस पर भतीजा ने गुस्से में आकर उसने चाकू से वार कर दिया। इस अचानक हुए हमले से घर और गांव में कोहराम मच गई। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर महिला से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *