
नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद अब आईपीएल से भी संन्यास ले लिया है. क्रिकेटर ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर संन्यास लेने का ऐलान किया है. हालांकि अश्विन टी20 फ्रेंचाइजी लीग्स में खेलते दिखेंगे. स्पिनर के इस फैसले से फैंस सदमे में हैं. अश्विन ने अपने पोस्ट में लिखा कि आज का दिन खास और एक नई शुरुआत. आगे लिखा कि कहते हैं हर अंत की एक नई शुरुआत होती है, एक आईपीएल क्रिकेटर के रूप में मेरा समय आज समाप्त हो रहा है. लेकिन आज से मेरा दुनिया की अलग-अलग लीग्स में अन्वेषक के रूप में मेरा समय शुरू हो रहा है. उन्होंने BCCI, IPL और उन सभी फ्रेंचाइजियों का आभार जताया, जिनके साथ उन्होंने 16 साल का लंबा सफर तय किया. उन्होंने लिखा कि इतने सालों की शानदार यादों और रिश्तों के लिए सभी फ्रेंचाइजी का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा और सबसे जरूरी आईपीएल और बीसीसीआई का, जो उन्होंने मुझे अब तक दिया है. क्रिकेटक ने लिखा कि आगे जो भी है, उसका आनंद लेने और उसका पूरा लाभ उठाने के लिए उत्सुक हूं।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz


