
हजारीबाग । शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग के लेबर रूम में अचानक आग लग गई. जिससे अस्पताल परिसर में अफरा तफरी का माहौल हो गया. मरीज के परिजन और अस्पताल प्रबंधन के सूझबूझ के कारण बड़ी घटना घटने से बच गई. मंगलवार रात को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लेबर रूम में अचानक से आग लग गई. जिससे अफरातफरी का माहौल हो गया. आग की लपटें कुछ इस तरह फैल गई कि मरीज और उनके परिजन बच्चों को लेकर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए. लगभग 1 घंटे से अधिक का समय मरीज को शांत होने में लग गया. इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मरीज के परिजन ने मच्छर अगरबत्ती वार्ड में लगाये थे. पास में ही ऑक्सीजन पाइप था. जिसके संपर्क में आने से आग बहुत तेजी से फैल गई. चंद मिनट में आग की लपटें दूर तक पहुंचने लगी. लगभग 40 से 50 मरीज उस समय वार्ड में भर्ती थे. हालांकि मरीजों के परिजनों और अस्पताल प्रबंधन की सूझबूझ से स्थिति को तुरंत काबू में कर लिया गया. राहत की बात ये रही कि इस घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है. जानकारी मिलने के बाद सांसद प्रतिनिधि रंजन चौधरी भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने बताया कि किस तरह यह घटना घटी है साथ ही इन्होंने बताया कि मरीज के परिजन की लापरवाही के कारण बड़ी घटना घटते घटते बच गई. अस्पताल में आग की खबर जैसे ही मेडिकल कॉलेज के सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर अनुकरण पूर्ति को मिली. उन्होंने तत्काल अस्पताल प्रबंधन और अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी. यह घटना कैसे घटी है इसकी जांच भी शुरू कराई गई है ताकि भविष्य में ऐसी घटना की ऐसी घटना दोबारा न हो।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz


