लातेहार:सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में रविवार को दुर्गा मंदिर मोंगर के प्रांगण में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा को भव्य और पारंपरिक तरीके से मनाने तथा समिति के औपचारिक गठन को लेकर चर्चा की गई।बैठक की अध्यक्षता सत्रुध्न प्रसाद ने की, जिन्होंने सभी उपस्थित जनों से सामूहिक सहयोग की अपील करते हुए दुर्गा पूजा को एकता और श्रद्धा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि इस बार की पूजा को अधिक सुव्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए सभी नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।पूजा समिति का अध्यक्ष पिंटू कुमार रजक को बनाया गया।वहीं दस लोगों को संरक्षक के रूप में नामित किया गया।इस अवसर पर अजय कुमार प्रसाद, बृजकिशोर सिंह, गिरजा सिंह, विजय यादव, मोती लाल प्रसाद सहित क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।सभी ने आयोजन की सफलता के लिए समिति को अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और आगामी आयोजनों की रूपरेखा पर सुझाव भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *