
पटना । जिले के दनियावां में शनिवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई. जबकि पांच लोग घायल हैं. हादसा उस समय हुआ, जब सभी लोग एक ऑटो में सवार होकर गंगा स्नान करने नालंदा से फतुहा जा रहे थे. रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सभी लोग नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र स्थित रेरी मलमा गांव के रहने वाले थे और आज सुबह फतुहां में गंगा स्नान करने के लिए जा रहे थे. सभी एक ही गांव के रहने वाले हैं. अल्ट्राटेक फैक्ट्री के पास एक ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें सात लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की पटना अस्पताल में मौत हो गई।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz


