1000537272

पलामूः जिला जेल चर्चा में है क्योंकि पलामू सेंट्रल जेल में बंद 200 कैदियों का दूसरे जेल में ट्रांसफर किया जाएगा. सभी को हजारीबाग सेंट्रल जेल भेजा जाना है. कैदियों का ट्रांसफर कई चरणों में किया जाना है और इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जानी है. दरअसल पलामू सेंट्रल जेल में 925 के करीब सजायाप्ता और विचाराधीन कैदी बंद है. फांसी की सजा अपने वाले तीन कैदी भी पलामू सेंट्रल जेल में बंद है. पलामू सेंट्रल जेल में 760 के करीब कैदियों की क्षमता है. क्षमता से 200 के करीब कैदी अधिक है. फिलहाल पलामू सेंट्रल जेल पूरे झारखंड में हॉट बना हुआ है. नक्सल संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के सुप्रीमो दिनेश गोप पिछले कई महीनों से पलामू सेंट्रल जेल में बंद है. हाल में ही झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा को पलामू सेंट्रल जेल ट्रांसफर किया गया है. वहीं झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर डब्लू सिंह भी आत्मसमर्पण के बाद पलामू सेंट्रल जेल में है. कोयलांचल और जमशेदपुर के कई हाई प्रोफाइल कैदी अभी पलामू सेंट्रल जेल में हैं. पलामू सेंट्रल जेल अंग्रेजों के शासनकाल में तैयार किया गया जेल है. पलामू सेंट्रल जेल के जेलर आशीष कुमार ने 200 कैदियों के ट्रांसफर करने की जानकारी की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि कई चरणों में कैदियों को ट्रांसफर किया जाना है. दरअसल पलामू सेंट्रल जेल में 300 से अधिक सजायाफ्ता कैदी भी बंद हैं. नक्सल से जुड़े हुए कई बड़े कैदी भी जेल के अंदर हैं. आईजी और डीआईजी स्तर से पलामू सेंट्रल जेल की सुरक्षा को लेकर डीसी एवं एसपी को कई बिंदुओं पर पत्र भी लिखा गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *