सास और पत्नी ने किया हंगामा, निबंधन कार्यालय से बगैर शादी किए ही लौटना पड़ा मनीष को

@Banty Kumar

चतरा:चतरा जिले के टंडवा थाना के सेरनगदाग के निवासी मनीष कुमार पिता हीरालाल साव पहली पत्नी-संगीता देवी-२० वर्ष एवं साली-काल्पनिक नाम सुमन कुमारी-18वर्ष की और
सास-सोनी देवी का हाईवोल्टेज ड्रामा 2 घंटे तक पुराना कचहरी स्थित निबंधन कार्यालय के पास चलता रहा।
दरअसल मामला यह है की केरेडारी में मनीष कुमार की शादी 2021 में हुआ था उसकी पत्नी संगीता कुमारी की एक बच्चा हुआ था जिससे नौ माह के दुधमुंहे बच्चे को दूध में जहर दे कर मारने का आरोप अपने पति पर संगीता कुमारी ने लगाती रहती थी।
और इसी बात को लेकर अक्सर पति-पत्नी में विवाद हुआ करता था।
इसी बीच अपने साली के साथ चक्कर चलाना प्रारंभ कर दिए और इश्क इस कदर परवान चढ़ा कि मनीष ने अपने साली को लेकर निबंधन कार्यालय में शादी रचाने पहुंच गया जिसकी भनक सास और पत्नी को मिल गया उसके बाद सोनी देवी ने अपने दामाद और और छोटी बेटी को पकड़ कर कार्यालय से बाहर निकाल कर खूब फटकार लगाते हुए थाना ले जाने के जिद करती रही।
दूसरी ओर संगीता की पति मनीष कुमार ने अपने पत्नी पर कई गम्भीर आरोप लगाते हुए प्रताड़ित करने का बात बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *