अनगड़ा :- वनविभाग की और से प्रभावित सुरसू गांव में गुरुवार को हाथी भगाओ सामग्री का वितरण किया गया | वितरण अनगड़ा के प्रभारी वनपाल नितिन गुप्ता व वंनरक्षी कृष्णा महतो ने किया | ग्रामीणों के मोबिल डीजल बम पटाखा, बोरी मशाला जलाने के लिए लोहे का रड़ आदि का वितरण हुआ| नितिन गुप्ता ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सुरसू व आसपास के गांव में जंगली हाथियों का काफी आतंक बढ़ गया है | इन्होंने ग्रामीणों से गांव में हाथी आने पर अपने अपने घरों के आगे लाल मिर्च जलाकर रखने का आहवांन किया | साथ ही सामूहिक रूप से मिलकर हाथी को खदेड़े | इस मौके पर मनिंन्द्र बेदिया संतोष रजवार रामटहल बेदिया पूरन बेदिया सुरेश बेदिया अघनू रजवार आदि उपस्थित थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *