
रांची। नामकुम थाना क्षेत्र के मौलाना आजाद कॉलोनी स्थित कोलसर्वे स्थित चिश्तिया बस्ती के रहने वाले फूल बाबू के एक ही परिवार के चार लोगों की पश्चिम बंगाल झालदा से लौटने के क्रम में मौत हो गई। चारों जिसमें दो महिला एक पुरुष, एक बच्चे का जनाजे उठने से कांप उठा और पूरा रांची ग़म में डूब गई। चारों मृतकों का बाद नमाज इशा कांटा टोली कब्रिस्तान में सूपुर्द किया गया, जनाजे में काफी भीड़ थी और सभी की आंखें नम थी। मौलाना आजाद कालोनी नूरी मस्जिद के इमाम मुफ्ती अमीरुल हसन ने जनाजा की नमाज पढ़ाये। बता दे कि अनगड़ा थाना क्षेत्र के चामघट्टी में धान से लदी एक ट्रक
जेएच01 ईएन2035 हे वह जेएच01डीआर 7039 जो आटो पर नियंत्रित होकर ऑटो के ऊपर ही पलट गय, ऑटो में सवार चार महिलाएं और एक ऑटो चालक सवार थे , जिसमें ऑटो चालक उम्र करीब शेख ग्यासुद्दीन 30, आयशा खातून 55 अमन 10, जरीदन खातुन 28 पत्नी की मौत हो गई , वहीं एक महिला घायल है। बताया गया कि सभी पश्चिम बंगाल के झालदा जेवर दुकान बुधवार को ही एक बजे गये थे वहीं शाम को लौट रहे थे इसी दौरान रात्रि करीब नौ बजे घटना हुई । घटना के बाद चिख पुकार मचा गई। सूचना मिलने पर अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल साह, एएसआई सचिन लकड़ा, राजाडेरा के पूर्व मुखिया मोतीराम मुंडा, समाजसेवी उमेश महतो ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी अनगड़ा भेजा। यहां से बेहतर इलाज के लिए घायलों को रिम्स भेज दिया गया। मृतकों को रिम्स में पोस्टमार्टम हो रहा है, वहीं परिवार वाले चारों मृतकों की मिट्टी कांटा टोली कब्रिस्तान में करने का निर्णय लिया है, जनाजा आने के बाद बाद नमाज असर में संभवतः मिट्टी कराने पर विचार कर रहे थे।


