गुमला । गुमला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने मंगलवार की देर रात हुई मुठभेड में पीएलएफआई कमांडर 15 लाख इनामी मार्टिन केरकेट्टा को मुठभेड़ में मार गिराया है. उसके पास से हथियार बरामद किया गया है. जानकारी के मुताबिक, एसपी हरिश बिन जमा को कामडारा थाना क्षेत्र के चंगाबाड़ी ऊपरटोली में पीएलएफआई उग्रवादी के छिपे होने की सूचना मिली थी. जिसके आधार पर एक टीम गठित कर अभियान शुरू किया गया. जैसे ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची उग्रवादियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस की टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की. इस दौरान पीएलएफआई उग्रवादी संगठन का कमांडर मार्टिन केरकेट्टा मारा गया. ऑपरेशन टीम में गुमला जिले की नक्सली क्यूआरटी और दो थाना क्षेत्रों के साथ-साथ स्थानीय थाना बल भी शामिल थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *