पलामू । जिला में मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के घोड़बंधा नाला में डूबने से मां, बेटी और नतिनी की मौत हो गई है. तीनों रविवार की सुबह 10:00 बजे के करीब जंगली मशरूम चुनने के लिए जंगल में गई थीं. वापस नहीं लौट के बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की. सोमवार को ही परिजनों ने पूरे इलाके में खोजबीन किया लेकिन तीनों को बरामद नहीं किया जा सका था. मंगलवार को तीनों का मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के गौराहा डैम से तीनों का शव बरामद हुआ. ग्रामीणों के अनुसार तीनों मशरूम चुनने के लिए गए थे लेकिन बीच रास्ता में एक नाले को पार करना होता है. इस नाल में तीनों बह गए और गौराहा डैम में डूब गए. मृतकों की पहचान मोहम्मदगंज के बटउआ गांव के शांति कुंवर 52 वर्ष, रोहतास जिला के काराकट थाना के भरत कासवा गांव की अंजलि कुमारी और काजल कुमारी के रूप में हुई है. हुसैनाबाद सीडीपीओ एस मोहम्मद याकूब ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि डूबने से तीनों की मौत हुई है. मंगलवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और गोताखोरों की मदद से तीनों के शवों को गौराहा डैम से बाहर निकाला गया है. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया और परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *