अनगड़ा :- नवागढ़ पंचायत सचिवालय में संगठन सृजन और संविधान बचाओ अभियान के तहत आयोजित आवश्यक बैठक में पंचायत कमेटी का गठन किया गया। बैठक प्रखण्ड अध्यक्ष एतवा उरांव के अध्यक्षता में की गई वही संचालन जिला महासचिव शिवदास गोस्वामी ने किया | इस दौरान पंचायत कमिटी का पुनर्गठन करते हुए शनिचरवा बेदिया को पुनः पंचायत अध्यक्ष नियुक्त किया गया |जबकि मनरतन लोहरा और अजय मुंडा को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।
इसके साथ ही नौ महासचिवों का गठन किया गया, जिनमें एतवा बेदिया, विजय बेदिया, सुखदेव लोहरा, राहुल पाहन, विनोद भोगता, सरिता देवी, अक्षय भोगता, बिरेंद्र बेदिया, और महेश करमाली शामिल हैं।सभी पदाधिकारियों को बूथ स्तर तक पार्टी की नितियों से जन जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया ।बैठक में महिला प्रखंड अध्यक्ष सरिता देवी, मंडल अध्यक्ष (पूर्वी) योगेंद्र बेदिया, उपाध्यक्ष जोन तिग्गा, विधायक प्रतिनिधि (खाद्य आपूर्ति विभाग) अजय करमाली, मत्स्य विभाग के संजय नायक, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के आशीष मुंडा, मुनेश करमाली, बिहारी मुंडा, ममता देवी, रेशमी देवी, जतर भोगता, अशोक कुमार मुंडा, राज पांडेय, विजय बेदिया, अमर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *