

वेब डेस्क। अतीक अहमद और अशरफ को गोली मारकर हत्या कर दिया गया है। दोनों को पांच दिनों की रिमांड पर लाया गया था। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही थी। इसी बीच मेडिकल कॉलेज के पास दोनों की हत्या कर दी गई। दोनों के शवों के पास पिस्टल पड़ी हुई थी। पुलिस कस्टडी में स्वास्थ्य जांच के लिए शनिवार को राहत कॉल्विन अस्पताल ले जा रही थी जब माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की मेडिकल कॉलेज के पास मीडिया कर्मी बनकर आए बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस के साथ-साथ प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। खबर लिखी जाने तक मौके पर भारी फोर्स के साथ-साथ कई वरिष्ठ अफसर पहुंच गए थे। एक सिपाही को भी गोलीबारी में घायल होने की सूचना है। उमेश पाल हत्याकांड में माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ चार दिन की पुलिस कस्टडी में थे।

मीडियाकर्मी बन कर बाइक से पहुंचे थे हत्यारे
तीन युवक बाइक पर सवार होकर मीडिया कर्मी बनकर एक स्थान पर पहुंचे थे और उन्होंने गोलियों की बौछार कर दो लोगों की मौत कर दी। उन्होंने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई और फिर वहाँ से भाग निकले।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

