रांची । झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के अध्यक्ष शिबू सोरेन की हालत गंभीर है. उन्हें राजधानी दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. ये जानकारी (शनिवार) को सूत्रों के हवाले से मिली है.  शिबू सोरेन का बीते महीने से तबियत ख़राब चल रहा है. वह जुलाई के आखिरी सप्ताह में किडनी से जुड़ी समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती हुए थे और अब तबियत नाज़ुक होने की वजह से वेंटिलेटर पर रखा गया. उनका लंबे समय से नियमित तौर पर अस्पताल में इलाज चलता आ रहा है. हाल में ही जब वह अस्पताल में भर्ती हुए तो उनके बेटे यानि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था, ‘पिता जी को हाल ही में यहां भर्ती कराया गया है, इसलिए हम उन्हें देखने आए. उनकी सेहत को लेकर जांच चल रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *