रांची। लोअर बाजार थाना क्षेत्र के गुदरी के रहने वाले सोनू कुरैशी का मोबाइल डोरंडा से बहू बाजार आने के क्रम में सिरम टोली के पास गिर गया । इस दौरान वह अपने मोबाइल फोन की खोज करने लगा और काफी परेशान हो गया, ऐसे विषम परिस्थिति में ट्रैफिक पुलिस एएसआई धर्मेंद्र सिंह को मोबाइल मिला। ए एस आई धर्मेन्द्र सिंह ने परेशान हो रहे सोनू कुरैशी से पूछा कि तुम परेशान क्यों हो रहे हो, तो उसने पूरी जानकारी दिया और बताया कि मोबाइल कहीं गिर गया है, तब ए एस आई धर्मेंद्र सिंह ने सोनम कुरैशी को उसका मोबाइल वापस लौटा दिया, बता दें की धर्मेंद्र सिंह इससे पहले भी कई सराहनीय कार्यों के लिए चर्चा में रह चुके हैं, इतना ही नहीं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का ट्रैफिक चालान काटने के लिए जाने जाते हैं धर्मेंद्र सिंह के इस सरहनी कार्य के लिए लोगों ने काफी प्रशंसा की और पीड़ित सोनू ने मोबाइल मिलने के बाद उसने भी ट्रैफिक पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *