हजारीबाग । हजारीबाग जिला पुलिस को संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोमवार को बरही अनुमंडल पुलिस और गोरहर थाना की संयुक्त टीम ने कुख्यात उत्तम यादव गिरोह के चार सक्रिय अपराधियों को हथियारों के साथ धर दबोचा। ये अपराधी बिना नंबर प्लेट की कार में सवार होकर इलाके में लेवी वसूली और धमकी देने की योजना बना रहे थे। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (बरही) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने तकनीकी शाखा की मदद से गोरहर थाना क्षेत्र के चामुदोहर के पास विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। इसी क्रम में जब बंडासिंघा की ओर से आ रही एक संदिग्ध बेलोनो कार को रोकने का प्रयास किया गया, तो उसमें सवार चार युवक भागने लगे। सतर्क पुलिस बल ने सभी को खदेड़कर मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में इन अपराधियों ने स्वीकार किया कि वे कुख्यात अपराधी उत्तम यादव के गिरोह से जुड़े हैं और उसी के निर्देश पर हजारीबाग जिले के विभिन्न हिस्सों में ठेकेदारों और व्यापारियों से रंगदारी वसूली के लिए निकले थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी जटाधारी यादव उर्फ मोदी पूर्व में भी चतरा सदर थाना में दर्ज एक आर्म्स एक्ट (कांड संख्या 406/2023) के मामले में नामजद है। गोरहर थाना प्रभारी सोनू कुमार, सहायक अवर निरीक्षक सुरेंद्र राम, हवलदार अशोक कुमार सिंह और सशस्त्र बल के जवान अनंत कुमार, रणविजय कुमार सिंह तथा संदीप कुमार सिंह।

पुलिस अधीक्षक ने कहा:
“यह कार्रवाई जिले में संगठित अपराध पर कड़ा प्रहार है। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य फरार सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *