
पटना । बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजद और लालू परिवार से निष्कासित किए गए तेज प्रताप यादव के सियासी भविष्य को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थी. शनिवार को ये अटकलें हकीकत बन गई. तेज प्रताप यादव ने वैशाली जिले की महुआ विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. तेज प्रताप यादव ने इसके लिए एक टीम भी बनाई है. टीम तेज प्रताप के नाम से बनी यह टीम महुआ विधानसभा में उनके प्रचार-प्रसार से लेकर चुनावी रणनीति का पूरा कामकाज देखेगी. शनिवार को तेज प्रताप ने यह घोषणा की है. इस ऐलान के दौरान तेजप्रताप यादव पहली बार पीली टोपी पहने नजर आए. इससे पहले वो हरी टोपी पहना करते थे. जो राजद के नेता-कार्यकर्ता एक सिंबल के रूप में यूज करते हैं. आज जब तेज प्रताप को पीली टोपी पहने देख पत्रकारों ने सवाल पूछा तो उन्होंने बताया कि टीम तेजप्रताप यादव के झंडे में पीला और हरा दोनों रंग है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

