लोहरदगा में स्वास्थ्य सेवा के नए युग की शुरुआत,स्थानीय मरीजों को मिला इलाज का नया ठिकाना

लोहरदगा । लोहरदगा में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत करते हुए अंजुमन इस्लामिया के नेतृत्व में शनिवार को अंजुमन हॉस्पिटल का औपचारिक शुरुआत कर दिया गया। संस्था के सदर अब्दुल रऊफ अंसारी व सचिव शाहिद अहमद बेलू की निगरानी में यह शुभारंभ हुआ, जहां हॉस्पिटल की चिकित्सा टीम ने स्थानीय मरीजों की जांच और उपचार की प्रक्रिया भी तत्काल शुरू कर दी। इस अवसर को कारगिल विजय दिवस जैसे प्रेरणादायक मौके के साथ जोड़ते हुए अंजुमन इस्लामिया के नायब सदर सैयद आरिफ हुसैन बबलू के नेतृत्व में अस्पताल परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल के माध्यम से पर्यावरण सरंक्षण का संदेश भी दिया गया।कार्यक्रम में डॉ. खालिद सहित हॉस्पिटल प्रबंधन समिति के सदस्य जफ़र इमाम, अनीस आलम,कफिल अहमद, जुनैद आलम,साहिल राजा, अजहर खान 1,फैयाज़ खान व अजहर खान 2 सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। हॉस्पिटल की शुरुआत न केवल लोहरदगा के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करेगी,बल्कि सामाजिक सहयोग और सेवा की भावना को भी सशक्त बनाएगी। अंजुमन इस्लामिया की यह पहल सराहनीय और अनुकरणीय है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *