
गुमला। झारखंड के गुमला जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। घाघरा थाना क्षेत्र में झारखंड जगुआर और गुमला पुलिस को बड़ी सफलता मिली। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी (झारखंड जनमुक्ति परिषद) के साथ हुई भीषण मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में तीन उग्रवादी के मारे जाने की सूचना है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया था। इसी दौरान जंगल में छिपे उग्रवादियों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला। करीब एक घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद तीन उग्रवादी मारे गए। मौके से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं, जिनमें एक एके-47 राइफल और दो इंसास राइफलें शामिल हैं। इसके अलावा उग्रवादियों के पास से कई कारतूस, मोबाइल और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई है। क्षेत्र में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz


