रांची । झारखंड की राजधानी रांची में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। विधानसभा थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर देर रात तीन नकाबपोश हथियार बंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ मारपीट कर बंदूक की नोक पर करीब ₹50,000 लूट लिए और फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वारदात उस समय हुई जब रांची में तेज बारिश हो रही थी। बदमाशों ने रेनकोट और हेलमेट पहन रखे थे ताकि पहचान न हो सके। पहले उन्होंने सामान्य ग्राहक की तरह पेट्रोल भरवाया, फिर अचानक हथियार निकालकर कर्मचारियों को कब्जे में ले लिया। विरोध करने पर मारपीट की और कैश काउंटर से लगभग 50 हजार रुपये लेकर भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही विधानसभा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक अपराधी फरार हो चुके थे। पुलिस ने पेट्रोल पंप में लगे CCTV फुटेज जब्त कर लिए हैं जिसमें अपराधियों की तस्वीरें और वारदात की पूरी प्रक्रिया कैद है। जांच में यह भी सामने आया है कि अपराधियों ने जिस बाइक का इस्तेमाल किया, उसकी नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ की गई थी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *