रांची। झारखंड में मॉनसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव अब और अधिक सक्रिय हो गया है, जिससे राज्य के मौसम पर बदलाव देखने को मिल रहा है. इसकी वजह से गुरुवार को भी राजधानी रांची सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई. मौसम विभाग की मानें तो 28 जुलाई तक इसी तरह बारिश का दौर जारी रहेगा. आईएमडी ने अगले चार दिनों तक झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार, आज भी दक्षिणी झारखंड के जिलों में भारी बारिश हो सकती है. इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है. आईएमडी ने रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, सिमडेगा और गुमला में भारी बारिश के साथ तेज हवा और वज्रपात की आशंका जताई है. वहीं राज्य के बाकी हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *