
रांची। रविवार का दिन छुट्टी का दिन होता है और कार्यालय बंद होता है लेकिन पुलिस की ड्यूटी 24 घंटा और 12 महीना होता है इसी क्रम में लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी ने संडे के दिन अपना नाम किया और गांजा और मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का न सिर्फ भंडाफोड़ किया बल्कि गांजा और मोटरसाइकिल सहित चोरों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा।
लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुडू थाना ग्राम लापुर, निवासी मो० खुर्शीद के द्वारा अपने मोटरसाईकिल रजि० सं० BR14J7891 के डिकी में अवैध रूप से मादक पदार्थ छिपाकर कुडू-रांची रोड के पास अवस्थित ग्राम पण्डरा के अंतर्गत अजय ढाबा के पास रोड में खड़ा है। एक टीम का गठन करते हुए उक्त सूचना का सत्यापन एवं अग्रतर कार्रवाई में प्रस्थान किया। छापामारी के कम में मो० खुर्शीद के मोटरसाईकिल के डिकी से 1.050 कि0ग्रा0 अवैध गांजा बरामद हुआ। मो० खुर्शीद के निशानदेही पर ग्राम कुडू बाजार टांड़ निवासी सुजीत कुमार के घर में विधिवत छापामारी किया गया, छापामारी के क्रम में इनके घर से 6.700 किग्रा अवैध गांजा बरामद हुआ। उक्त दोनों अभियुक्तों से अवैध गांजा बरामद होने के उपरांत दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
छापामारी दल के सदस्यः
श्रद्धा केरकेट्टा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लोहरदगा, मनोज कुमार, थाना प्रभारी, कुडू थाना, दिनेश कुमार, पु०अ०नि०, कुडू थाना,,कुन्दन कुमार रवानी, पु०अ०नि०, कुडू थाना, प्रेम प्रकाश, स०अ०नि०, कुडू थाना
कुडू थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।
कृषि बाज़ार से गिरफ्तारी:
एसपी ने बताया कि लोहरदगा कृषि बाजार के पास चोरी की गई मोटरसाईकिल को कुछ अपराधकर्मियों के द्वारा खरीद बिक्री करने की बात कर रहे हैं। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी द्वारा एक टीम का गठन कर आने वाले अपराधकर्मियों के विरूद्ध प्रमपामारी करने हेतु निर्देशित किया गया। प्राणामारी के कग में ,अफराज अंसारी, साईदुल असारी दोनों सा०-पविया, थाना सिसई, जिला गुगला को दो मोटरसाईकिल के साथ पकड़ा गया। पूछताछ करने पर पता बला कि दोनों मोटरसाईकिल चोरी की है, जिसे विकी करने हेतु लोहरदगा लागे थे। अग्रिम पूछताछ में इन दोनों के द्वारा बताया गया कि दोनों मकबूल अंसारी पनिया, थाना-सिसई, जिला-गुमला एवं अफताब असारी, पुसो, जिला-गुमला के साथ मिलकर मोटरसाईकिलों की चोरी कर विगत दो महीना से अलग अलग स्थानों पर बिक्री करने हेतु रखे हुए हैं। तत्पश्चात् मकबुल अंसारी के गिरफ्तारी के पश्चात् तीन मोटरसाईकिल को ग्राम बसुआ थाना गुमला से बरामद किया गया एवं अभियुक्त अफताब अंसारी की गिरफ्तारी पश्चात एक मोटरसाईकिल ग्राम सुरसा थाना पुसो गुमला से एवं एक और मोटरसाईकिल ग्राम फोरी थाना जिला-गुमला से बरामद किया गया है। ये सभी मोटरसाईकिल राँची, गुमला, एवं लोहरदगा से चोरी की गई है, जिससे स्पष्ट होता है कि उपरोक्त सभी अन्तर्जिला सक्रिये अपराधकर्मी है जो मुख्यतः मेला, हाट बाजार एवं पार्क को चिन्हित कर मोटरसाइकिल चोरी की घटना का अंजाम देते हैं।
छापामारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों की सूची :
- रत्नेश मोहन ठाकुर, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, लोहरदगा थाना।
- पु०अ०नि० रविरंजन कुमार, लोहरदगा थाना।
- पु०अ०नि० संजय कुमार, लोहरदगा थाना।
- पु०अ०नि० मो० शारिक खॉ, लोहरदगा थाना।
- स०अ०नि० चन्द्रदीप मेहता, लोहरदगा थाना।
- स०अ०नि० अमरनाथ पाण्डेय, लोहरदगा थाना।
- स०अ०नि० रमेश कुमार तिवारी, लोहरदगा थाना।
- चा०आ०/713 मुकेश कुमार शर्मा, लोहरदगा थाना।
- चा०आ०/256 सत्य किशोर कुमार, लोहरदगा थाना।
- महिला आरक्षी-471 पुष्पा देवी, लोहरदगा थाना।
- मकान 020-43 नीरज कुमार मिश्रा,
- आ0-205 स्वर्ण साहु, दोनो तकनिकी शाखा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय लोहरदगा।
- चा०आ०-निर्मल मार्शल मिंज, पुलिस अधीक्षक, कार्यालय लोहरदगा



