पटना । बिहार में अपराधी एक के बाद एक लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. एक बार फिर से अपराधियों ने पटना जिला के पिपरा थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव में शनिवार देर रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जानकारी के मुताबिक खेत में पटवन कर रहे 50 वर्षीय बीजेपी नेता सुरेंद्र केवट की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. गोली लगने के बाद सुरेंद्र वहीं गिर गए. आनन-फानन में लोग सुरेन्द्र को गंभीर हालत में पटना एम्स ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मसौढ़ी एसडीपीओ कन्हैया कुमार ने बताया, “शुरुआती जांच में सामने आया है कि सुरेंद्र केवट खेत में पटवन कर रहे थे, तभी किसी ने गोली मार दी. आस-पास के लोगों ने गोली चलने की आवाज तो सुनी, लेकिन किसी को भागते नहीं देखा. 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मृतक खेती के साथ ग्रामीण चिकित्सक के रूप में भी काम करते थे. पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है. एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *