अनगड़ा :- प्रखंड के गेतलसूद में गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गेतलसूद के बच्चों द्वारा गुरु सम्मान कार्यक्रम रखा गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता एवं विद्यालय के संरक्षक जैलेंद्र कुमार एवं विशिष्ट अतिथि भोला महतो,श्याम नारायण बड़ाइक थे।कार्यक्रम में छोटे छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया एवं सभी आगंतुकों का तिलक चंदन लगाकर स्वागत किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जैलेंद्र कुमार ने कहा विश्व के प्रथम गुरु वेद व्यास जी के जन्मोत्सव पर आषाढ़ मास के पूर्णिमा के दिन गुरु पूर्णिमा मनाया जाता है इसके साथ ही उन्होंने कहा जन्म काल से माता पिता,विद्यालय में शिक्षक एवं कार्य क्षेत्र में सीनियर गुरु सम्मान होते है।आचार्य सुखदेव महतो के निवेदन पर उन्होंने अपने सहयोग से विद्यालय परिसर में तड़की चालक,सीढ़ी एवं मंच निर्माण करने की घोषणा के साथ सभी आचार्यों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम का संचालन मुकेश महतो ने की,मौके पर सेवाराम महतो,रंजीत महतो,बीरेंद्र यादव,शिवशंकर महतो,राधा महतो,बेबी देवी,शांति देवी,यज्ञा देवी,रामचंद्र महतो,फूलकुमारी देवी सहित बच्चे व अभिभावक गण उपस्थित रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *