जयपुर। राजस्थान के चुरू में वायुसेना के एक विमान के  दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है. जगुआर लड़ाकू विमान क्रैश हुआ है. यह हादसा रतनगढ़ में हुआ है. जगुआर लड़ाकू विमान मलबे से दो शव बरामद हुए है. शव पूरी तरह से क्षतिग्रस्त अवस्था में मिला है. शव के पहचान की कोशिश की जा रही  है.  आशंका जताई जा रही है कि यह विमान के पायलट के शव  हो सकते हैं.  विमान क्रैश होने की सूचना पर प्रशासनिक महकमा तुरंत घटना स्थल पर पहुंचा.  ग्रामीणों के अनुसार आसमान में तेज आवाज हुई. उसके बाद खेतों में आग की लपटें और धुआं उठा.    भारतीय वायुसेना ने एक्स  पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि वह इस कठिन समय में शोकाकुल परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है. वायुसेना ने कहा कि हम बहादुर पायलटों की शहादत को सलाम करते हैं और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *