राजमहल : थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलहाट के समीप निर्माणाधीन फोरलेन सड़क में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक का इलाज चल रहा है। जबकि अन्य एक युवक को परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए मालदा ले जाया जा रहा था। इसी क्रम में युवक ने दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक खोचपाड़ा निवासी तजरुद्दीन शेख के 24 वर्षीय पुत्र मुतालीम राजा एक अन्य युवक के साथ बाइक से मंगलहाट की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में मंगलहाट के समीप निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में परिजनों ने गंभीर रूप से घायल मुतालिम राजा को इलाज हेतु राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल लाया। जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक इलाज के बाद बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया। परिजनों के सहयोग से युवक को मालदा ले जाया जा रहा था। इसी क्रम में मालदा पहुंचने के पूर्व ही युवक ने दम तोड़ दिया। इधर अन्य एक युवक का इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। सूचना पाकर राजमहल थाना पुलिस छानबीन में जुटी थी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *