रांची। झारखंड की राजधानी रांची को आज एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। बहुप्रतीक्षित रातू रोड एलिवेटेड फ्लाईओवर का उद्घाटन केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज दोपहर 3:00 बजे ओटीसी ग्राउंड में करेंगे, जिसके बाद यह फ्लाईओवर आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। यह 3.57 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर 525-558 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है और रांची के रातू रोड, हरमू, पंडरा और मांडर जैसे व्यस्त इलाकों में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने में अहम भूमिका निभाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *