नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को घाना की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए. पीएम मोदी घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया समेत पांच देशों की यात्रा करेंगे. इसके अलावा ब्राजील में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भी शिरकत करेंगे.पीएम मोदी 2 से 3 जुलाई तक यात्रा के पहले चरण में घाना रहेंगे. 3 दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ये पहली घाना यात्रा होगी. वो घाना के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक में आर्थिक, ऊर्जा और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे.पीएम मोदी ने यात्रा के लिए रवाना होते समय बुधवार को कहा कि भारत उभरती अर्थव्यवस्थाओं के बीच सहयोग के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के तौर पर ब्रिक्स को लेकर प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि हम मिलकर एक अधिक शांतिपूर्ण, समतापूर्ण, न्यायसंगत, लोकतांत्रिक और संतुलित बहुध्रुवीय वैश्विक व्यवस्था बनाने के लिए प्रयासरत हैं. भारत के लिए सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप से त्रिनिदाद एवं टोबैगो काफी महत्वपूर्ण हैं. इस देश में भारतीय मूल के लोगों की बड़ी आबादी है, जो 19 वीं सदी में भारत से गए प्रवासियों के वंशज हैं. ये डायस्पोरा भारत, त्रिनिदाद और टोबैगो के बीच मजबूत सांस्कृतिक सेतु का काम करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *