लातेहार । शहर के रेलवे स्टेशन रोड में झूलन पेट्रोल पंप (आश्रम स्कूिल) के पास एक ऑटो ने पुलिस की पीसीआर वैन को पीछे से टक्कर मार दी. सोमवार की सुबह हुई इस सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गये. घायलों में ऑटो चालक और उसमें सवार दो महिलाएं शामिल हैं. सभी घायलों का सदर अस्पनताल में इलाज चल रहा है. घायलों की पहचान मनीता कुमारी (22, पहाड़पुरी, लातेहार), राजमणि देवी (32 करकट, लातेहार) और चालक बसंत कुमार (40 महुआडाबर, गारू) के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पीसीआर वैन ( जेएच-19 बी- 0718) रोज की तरह गश्ती, के लिए निकली थी. जैसे ही वह पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तभी एक ऑटो (जेएच-01-एफएच- 8962) ने उसे पीछे से धक्का मार दिया. इसके बाद ऑटो सड़क पर पलट गई और पीसीआर वैन का अगले पहिया का टायर भी ब्लास्ट कर गया. पीसीआर में सवार पुलिस जवानों ने ऑटो से घायलों को बाहर निकाला और सदर अस्पाताल पहुंचाया. साथ ही सदर थाना को भी इसकी जानकारी दी. सूचना पाकर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ऑटो को जब्त  कर लिया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *