
धनबाद । शहर के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के वासेपुर आज फिर एक बार गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। शनिवार की देर रात बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के वासेपुर आरा मोड के पास कुछ बदमाशों ने एक घर पर कई राउंड फायरिंग की। गृह स्वामी महिला ने बताया कि वासेपुर के डॉन फहीम खान के भतीजे और उनके साथ आए कुछ युवकों ने ताबड़तोड़ 14 राउंड फायरिंग की। घटना सूचना पाकर मौके पर डीएसपी विधि व्यवस्था नौशाद आलम बैंक मोड़, भूली समेत कई थानों की पुलिस पहुंची, और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना स्थल से जिंदा कारतूस बरामद किया है । पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। ताकि अपराधियों का पता लगाया जा सके। अचानक हुई इस गोलीबारी की घटना से वासेपुर में दहशत है। डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। लोगों से पूछताछ में सोनू खान के बेटे और कई अन्य लोगों का नाम सामने आया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच पड़ताल कर रही है । सोनू खान वासेपुर के डॉन फहीम खान का भाई बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पूरा मामला गेसिंग (जुआ) के धंधे से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि जिस घर पर अपराधियों ने फायरिंग की है । उनके घर के सामने गेसिंग जुए का धंधा चलाया जा रहा था। इसका विरोध वहां के लोग कर रहे थे। इसी से नाराज गैसिंग संचालकों के गुंडों ने दहशत फैलाने के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग की है। हालांकि इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY


