सतगावां। थाना क्षेत्र के ग्राम बजनियां राजौर मौजा में शनिवार को खेत में लगे ट्रांसफार्मर पर लाइन बनाने के क्रम में नेवती निवासी बिजली मिस्त्री सुजीत कुमार उम्र 34 वर्ष पिता इंद्रदेव प्रसाद यादव को करंट लगने से स्थिति गंभीर हो गई। लोगों के द्वारा बताया जा रहा है कि बिजली मिस्त्री सुजीत कुमार ट्रांसफार्मर पर काम कर रहा था,उसी दरमियान लाईन दे दिया गया जिससे बिजली मिस्त्री 11000 वोल्ट की चपेट में आ गया जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया।ग्रामीणों के सहयोग से आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां लाया गया जहां उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए सदर कोडरमा रेफर कर दिया गया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *