
छतरपुर । पुलिस ने बलात्कार के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि छतरपुर थाना अंतर्गत पीडिता के द्वारा आवेदन दिया गया जिसमे पीड़िता के पति के देहांत के बाद वह अपने मायके में रह रही थी। दिनांक 25 जून 2025 को पीड़िता अपने मौसी के घर गई हुई थी। लौटने के क्रम में दो अभियुक्त के द्वारा जबरन पीड़िता को उठाकर बगल वाले टूटे-फूटे झोपड़ी में ले गया और बारी बारी से पीड़िता के साथ जबरन बलात्कार किया। गिरफ़्तार आरोपि पवन साव पिता-सीताराम साव, संजय माली पिता- राजकुमार भगत, दोनों ग्राम बरडीहा,छतरपुर।गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों को जेल भेज दिया गया।


