
रांची। लोहरदगा जिला अंतर्गत पीएलएफआई के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक सादीक रिजवी ने बताया कि इन दोनों का अपराधिक इतिहास अभी नहीं मिला है हमलोग पता लगा रहें हैं। बता दे यह मामला कुडू थाना काण्ड सं0 13/25, दि० 05.02.25, धारा 308 (2)/308 (4) मा०न्या०सं० एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट एवं कूड थाना काण्ड सं0 74/25, दि० 21.06.25, धारा 308(2)/308(4)/324 (5)/3 (5) मा०न्या०सं० एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट । वादी नेयाज अहमद खान, गुरहा, थाना तरहसी, जिला पलामू के लिखित आवेदन वादी से पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के नाम पर लेवी मांगने एवं वाट्सएप के माध्यम से पीएलएफआई उग्रवादी संगठन का पर्ची भेजने के आरोप में कुडू थाना काण्ड सं० 13/25 दर्ज किया गया है तदुपरांत पुनः पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के नाम पर लेवी मांगने, लेवी नही देने पर लावागाई अवस्थित पुल निर्माण कंस्ट्रक्शन साईट पर आगजनी करने एवं साईट पर पीएलएफआई उग्रवादी संगठन का पर्ची लगाने के आरोप में कुडू थाना काण्ड सं० 74/25 दर्ज किया गया है। पीएलएफआई उग्रवादियों के गतिविधि को विराम लगाने एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक, लोहरदगा द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, किस्को, लोहरदगा के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस अधीक्षक, लोहरदगा को 24.06.2025 को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, किस्को, पुलिस निरीक्षक, लोहरदगा अंचल, लोहरदगा, थाना प्रभारी कुडू, जोबांग थाना, कुडू थाना के अन्य पदाधिकारी, तकनिकी शाखा के कर्मी एवं सैट-78 एवं कुडू थाना के सशस्त्र बल के साथ काण्ड में अग्रतर अनुसंधान एवं छापामारी के क्रम में वादी से लेवी का 30,000/- रूपया लेते हुए पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के 01. निखिल मुण्डा उर्फ पिन्टू और सुनिल सांगा, दोनों ग्राम घाघरा, थाना जिला खूंटी को रंगे हाथों पकड़ा गया है।
जप्त सामग्रीः

30,000/- रूपया नगद, एक मोबाइल, एक बजाज प्लसर मोटरसाईकिल
छापेमारी टीम के सदस्य:
वेदांत शंकर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, किस्को, लोहरदगा, सुधीर प्रसाद साहू, पुलिस निरीक्षक, लोहरदगा अंचल,मनोज कुमार, थाना प्रभारी, कुडू थाना, हर्षवर्धन कुमार सिंह, थाना प्रभारी, जोबांग थाना,कुन्दन कुमार रवानी, पुअनि, कुडू थाना,अश्विनी कुमार राणा, पुअनि कुडू थाना आदि शामिल थे।

