
अनगडा़ । जोन्हा जलप्रपात घुमने आये माईकल घोष नामक युवक उम्र 40 बर्ष पानी के तेज धार में बह गया। घटना गुरूवार करीब तीन बजे जोन्हा जलप्रपात के उपरी छोर जीप लाईन पर बैठ कर सेल्फी ले रहा था । माईकल घोष अलकापुरी डीबडीह रांची का रहने वाला था माईकल घोष मुल रुप से धनबाद का रहने वाला है माईकल घोष दिल्ली पब्लिक स्कूल रांची मे म्यूजिक का शिक्षक पद पर कार्यरत था।वह अपने तीन साथी पंकज श्रीवास्तव, और ऋतिक सामाद के साथ गाड़ी नम्बरUP14CM1020 से करीब तीन बजे जोन्हा फॉल पहुंचे थे। फॉल पहुंचने पर तीनों दोस्त मुसलधार बारिश के बीच झरना के उपरी साईड चले गए थे। पर्यटक मित्रों ने तीनों दोस्त को पानी के पास नहीं जानें के लिए मना किया था।। लेकिन तीनों दोस्त पर्यटक मित्रों के बातों को अनसुना करते झरना के उपरी साईड चले गए। और पत्थर में चढ़ कर सेल्फी ले रहा था। अचानक पत्थर से फिसल पानी के तेज धार में बह गया पानी का जलस्तर काफी बढा़ हुआ है। जिस कारण दोनों दोस्त माईकल घोष को देख नहीं पाए। पंकज श्रीवास्तव और ऋतिक सामाद ने अपने दोस्त माईकल घोष की पानी में बहने की जानकारी पर्यटक मित्रों को दी। परतब झरना के नीचे तैनात पर्यटक मित्रों ने झरना के आसपास काफी खोज बीन की। लेकिन फॉल में पानी का बहाव काफी तेज होने के कारण कही पता नहीं चला। शाम तक पर्यटक मित्र व स्थानीय दुकान और अनगडा़ पुलिस मिलकर शव को खोजा गया। लेकिन कही पता नहीं चला।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY


