नई दिल्‍ली. अहमदाबाद प्‍लेन क्रैश के बाद से एविएशन सेक्‍टर में खलबली मची हुई है. पैसेंजर्स के बीच भी डर का माहौल है. इसी बीच सोमवार शाम दिल्ली से रांची जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI 9695 में एक अनाउंसमेंट हुई। रांची में लैंडिंग से ठीक पहले लोगों को यह बताया गया कि यह प्‍लेन वापस दिल्‍ली जा रहा है. साथ ही कहा गया कि लोगों की सुरक्षा एयर इंडिया की प्राथमिकता है। लोग इस संदेश के बाद सहम गए. दरअसल, इस प्‍लेन में अचानक तकनीकी खराबी आ गई थी. जिसके बाद बिना देरी किए उसे वापस दिल्ली बुला लिया गया. यह उड़ान शुक्रवार शाम 4:25 बजे दिल्ली से रवाना हुई थी और इसे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शाम 6:20 बजे लैंड करना था. लेकिन जब विमान रांची की हवाई सीमा में पहुंचा, तो तकनीकी कारणों के चलते उसे लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई और विमान को वापस दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है. उनका कहना है कि उड़ान में कोई बड़ा खतरा नहीं था, लेकिन पायलट और ग्राउंड टीम की सलाह पर एहतियात के तौर पर विमान को रांची के बजाय वापस दिल्ली लौटाया गया. विमान में कितने यात्री सवार थे, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी नहीं दी गई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *