
रांची। पुलिस उप महानिरीक्षक- सह-वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के द्वारा रांची के यातायात समस्या से संबंधित समाधान हेतु एक हेल्पलाइन नंबर 8987790601 जारी किया जा रहा है,जिसमें कॉल/व्हाट्सएप के माध्यम से आम जनता के द्वारा संपर्क किया जा सकता है :-
- ट्रैफिक जाम की सूचना आम जनता के द्वारा दी जा सकती है ताकि त्वरित समाधान किया जा सके।
- ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने हेतु आम जनता द्वारा सुझाव दिए जा सकते हैं।
- रांची पुलिस के सहायतार्थ ट्रैफिक वोलेंटियर बनने को इच्छुक व्यक्ति अपने व्यक्तिगत विवरणी (नाम,पता,फोटो,आधार नंबर) उपलब्ध करा सकते हैं।
- ट्रैफिक व्यवस्था संधारण के दौरान ट्रैफिक पुलिस कर्मी/पदाधिकारी के द्वारा किए गए दुर्व्यवहार अथवा अभद्रता की सूचना भी दी जा सकती है।
- रोड इंजीनियरिंग(स्पीड ब्रेकर,अनावश्यक कट इत्यादि) से संबंधित शिकायत से अवगत करवाया जा सकता है।
- सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने हेतु संबंधित शिकायत जनता द्वारा उपलब्ध करायी जा सकती है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।