जमशेदपुर। अहमदाबाद में एअर इंडिया की फ्लाइट AI171 के दर्दनाक हादसे ने पूरे देश को गमगीन कर दिया है। इस हादसे में 242 यात्रियों की मौत हो गई, जिसमें भारतीय नागरिकों के साथ-साथ ब्रिटेन और अन्य देशों के लोग भी शामिल थे। इस घटना पर पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, “यह हादसा केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए एक बड़ी क्षति है। मैं सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूं।” विधायक ने सरकार और प्रशासन से अपील की कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता दी जाए। साथ ही उन्होंने आम नागरिकों से इस दुख की घड़ी में एकजुट होकर पीड़ित परिवारों को मानसिक व भावनात्मक सहयोग देने की अपील भी की।

उल्लेखनीय है कि विमान हादसे में कई भारतीय प्रवासी भी सवार थे, जिनकी पहचान की प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *