
राँची । शहर की सड़को को जाम मुक्त एवं ट्रैफिक की सुगम व्यवस्था के लिये राँची नगर निगम के नियंत्रणाधीन पूरे शहर में कुल 31 वाहन पड़ाव स्थल की व्यवस्था की गई है एवं 03 ऑटो रिक्शा स्टैंड (रातु रोड न्यू मार्केट के समीप, पुरुलिया रोड सदर अस्पताल के पास एवं अरगोड़ा मैदान के समीप) है।
प्रशासक के निर्देशानुसार 11.06.2025 को बाजार शाखा की गठित टीम के द्वारा निगम के बंदोबस्ती किए गए वाहन पड़ाव स्थलों एवं ऑटो पड़ाव स्थलों की जांच की गई। साथ ही स्थलों पर निर्धारित दर ली जा रही है या नहीं, व्यवस्थित रूप से वाहन पड़ाव किया जा रहा है या नहीं, पार्किंग की पर्ची इत्यादि की जांच की गई। जांच के क्रम में टीम के द्वारा आम जनता एवं ऑटो चालकों से अवैध वसूली से संबंधित जानकारी भी ली गई।रांची नगर निगम की गठित टीम के द्वारा वाहन पड़ाव स्थलों एवं ऑटो पडाव स्थलों के संवेदकों को सख्त निर्देश दिया गया कि आम नागरिकों से निर्धारित दर से अधिक शुल्क ना ले एवं अपने निर्धारित क्षेत्र के अधीन ही वसूली करे। मौके पर टीम के द्वारा यह स्पष्ट कहा गया कि उपरोक्त कृत्य करते हुए पाए जाने पर या किसी भी अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर संवेदक की अनुज्ञप्ति रद्द की जायेगी एवं नियमानुसार कानूनी कार्रवाई भी की जायेगी। इसके अलावा टीम के द्वारा संवेदको को रांची नगर निगम क्षेत्रांतर्गत सभी चिन्हित वाहन पड़ाव स्थलों पर साइन बोर्ड अधिष्ठापित करने का निदेश दिया गया, जिसपर संबंधित संवेदक का नाम, मोबाइल नंबर तथा निर्धारित दर की जानकारी अंकित रहे।राँची नगर निगम यह स्पष्ट करता है कि उक्त 31 वाहन पडाव स्थल एवं ऑटो पडाव स्थलों के अलावा अन्य किसी भी स्थल पर यदि पार्किंग शुल्क वसूला जाता है तो वह अवैध माना जायेगा।18005701235 पर शिकायत कर सकते है। जिसके पश्चात् संवेदक पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।
जांच टीम में, सहायक प्रशासक श्री निकेश कुमार, नगर प्रबंधक एवं बाजार शाखा के अन्य पदाधिकारी शामिल थे।
प्रथम 10 मिनिट – निःशुल्क, 10 मिनिट से 3 घंटे तक दोपहिया वाहन के लिए 10 रुपए एवं चार पहिया वाहन के लिए 30 रुपए।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY


